Wednesday, January 27, 2010

सरफरोशी की तमन्ना




सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है ।

करता नहीं क्यों दुसरा कुछ बातचीत,
देखता हूँ मैं जिसे वो चुप तेरी महफिल मैं है ।

रहबर राहे मौहब्बत रह न जाना राह में
लज्जत-ऐ-सेहरा नवर्दी दूरिये-मंजिल में है ।

यों खड़ा मौकतल में कातिल कह रहा है बार-बार
क्या तमन्ना-ए-शहादत भी किसी के दिल में है ।

ऐ शहीदे-मुल्को-मिल्लत मैं तेरे ऊपर निसार
अब तेरी हिम्मत का चर्चा ग़ैर की महफिल में है ।

वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमां,
हम अभी से क्या बतायें क्या हमारे दिल में है ।

खींच कर लाई है सब को कत्ल होने की उम्मींद,
आशिकों का जमघट आज कूंचे-ऐ-कातिल में है ।

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है ।

है लिये हथियार दुश्मन ताक मे बैठा उधर
और हम तैय्यार हैं सीना लिये अपना इधर

खून से खेलेंगे होली गर वतन मुश्किल में है
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

हाथ जिनमें हो जुनून कटते नही तलवार से
सर जो उठ जाते हैं वो झुकते नहीं ललकार से

और भडकेगा जो शोला सा हमारे दिल में है
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

हम तो घर से निकले ही थे बांधकर सर पे कफ़न
जान हथेली में लिये लो बढ चले हैं ये कदम

जिंदगी तो अपनी मेहमान मौत की महफ़िल मैं है
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

दिल मे तूफानों की टोली और नसों में इन्कलाब
होश दुश्मन के उडा देंगे हमे रोको न आज

दूर रह पाये जो हमसे दम कहाँ मंजिल मे है
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

भारत हमको जान से प्यारा है



jai hind

I love my इंडिया

भारत हमको जान से प्यारा है
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा हैं
सदियों से भारत भूमि
दुनिया की शान है
भारत माँ की रक्षा मैं
जीवन कुर्बान है
उजड़े नहीं अपना चमन
टूटे नहीं अपना वतन
गुमराह न कर दे कोई
बर्बाद न कर दे कोई
मंदिर यहाँ
मस्जिद यहाँ
हिन्दू यहाँ
मुस्लिम यहाँ
मिलके रहे
हम प्यार से
जागो...........................
हिन्दुस्तानी नाम हमारा है
सबसे प्यारा देश हमारा है
जम्भूमि है हमारी
शान से कहेंगे हम
सभी तो भाई भाई
प्यार से रहेंगे हम
हिन्दुस्तानी नाम हमारा है
सबसे प्यारा देश हमारा है
असम से गुजरात तक
बंगाल से महाराष्ट्र तक
जाती नहीं
धुन एक है
भाषा कई
सुर एक है
कश्मीर से मद्रास तक
कह्दो सभी
हम एक है
आवाज़ दो
हम एक है
जागो.....................

जय हिंद

Sunday, January 24, 2010

मज़िल

मज़िल मिले या न मिले इसका गम नही

मज़िल कि आरज़ू में मेरा कारवा तो है ।।

Tuesday, January 12, 2010

शायरी - 9

हर एक चेहरे को ज़ख्मों का आइना न कहो
यह ज़िन्दगी तो है रहमत इससे सजा न कहो........

-------------------------------------


न
जाने कोई कौन सी मजबूरियों का कैदी हो
वो साथ छोड़ गया है तो उसे बेवफा न कहो...........

-------------------------------------


यह
और बात की दुश्मन हुआ है आज मगर
वो मेरा दोस्त था कल तक उसे बुरा न कहो.......

-------------------------------------


हमारे
ऐब हमें उँगलियों पर गिनवा दो
पर हमारी पीठ के पीछे हमें बुरा न कहो ...........

-------------------------------------

Friday, January 8, 2010

Thursday, January 7, 2010

दिल तो बच्चा है जी ....


11:26pm

जल्द ही एक नयी फिल्म इश्किया आ रही है ..इसमें नसरुद्दीन शाह ,अरशद वारसी ,विद्या बालन मुख्य भूमिका में दिखयी देंगे ..और यकीं मानिये ये फिल्म हिट जाएगी..फिल्म के ट्रेलर ये ही बता रहे है .साथ संगीत विशाल भरद्वाज ने दिया है और गाने गुलज़ार साहब ने लिखे है ..पर ख़ास बात इस फिल्म का एक गाना है "दिल तो बच्चा है जी " ये गाना आने वाले दिनों में सबकी जबान पर जरूर चढ़ जायेगा ..ये गाना ख़ास रहत फ़तेह खान ने अपनी नशीली आवाज़ में गया है .मुझे ब्लॉग में गाना कैसे लगाते हैं वो नहीं आता इसीलिए मैं इस गाने के बोल लिख रहा हूँ.ये
नसरुद्दीन शाह विद्या बालन के लिए गा रहे है ..वो बड़े है इसीलिए वो अपनी उम्र को देखते हए ये गाना गाते हैं और अगर किसी पाठक को पता हो तो कृपया मुझे जरूर बताये पर फेले ये गाना एक बार सुनिए गा आप सबको जरूर पसंद आएगा ..गाने का लिंक लिख रहा हु ताकि आपको ढूँढने में आसानी हो ख़ास तौर पर हमारे चहेते "समीर जी" ko

http://www.youtube.com/watch?v=F90BfpaKGB4


एक अधेढ़ उम्र के आदमी को इश्क हो जाये तो उसका क्या होगा ये गाना उसपर है...

ऐसी उलझी नज़र उनसे हटती नहीं
दांत से रेशमी डोर कटती नहीं
उम्र कब की बरस के सफेद हो गयी
कारी बदरी जवानी की छट्टी नहीं
वल्ला ये धड़कन
बढने लगी है
चेहरे की रंगत
उड़ने लगी है
डर लगता है तनहा.. सोने में जी
दिल तो बच्चा है जी ....
थोडा कच्चा है जी
ऐसी उलझी नज़र उनसे हटती नहीं
दांत से रेशमी डोर कटती नहीं
उम्र कब की बरस के सफेद हो गयी
कारी बदरी जवानी की छट्टी नहीं
रा रा रा रा रा

किसको पता था पहलू में रखा
दिल ऐसा पाजी भी होगा
हम तो हमेशा समझते थे कोई
हम जैसा हाजी ही होगा
हाय जोर करें , कितना शोर करें
बेवाज़ा बातें पे ऐंवे गौर करें
दिलसा कोई कमीना नहीं
कोई तो रोके ,
कोई तो टोके,
इस उम्र में
अब खाओगे धोखे
डर लगता है इश्क करने में जी
दिल तो बच्चा है जी ....
दिल तो बच्चा है जी ....
दिल तो बच्चा है जी ....
थोडा कच्चा है जी

ऐसी उधासी बैठी है दिल पे
हसने से घबरा रहे हैं
सारी जवानी कतरा के काटी
पीरी में टकरा गए हैं
दिल धड़कता है तो
ऐसे लगता है वो
आ रहा है यहीं
देखता ही न हो
प्रेम की मारें कतार रे
तौबा ये लम्हे
कटते नहीं क्यूँ
आँखों से मेरी
हटते नहीं क्यूँ
डर लगता है मुझसे कहने में जी
दिल तो बच्चा है जी ....
दिल तो बच्चा है जी ....
थोडा कच्चा है जी
हाँ दिल तो है बच्चा जी

सड़क पर सोते लोग

10: 40pm
आज ऑफिस से आते वक़्त मैं जैसे ही बस से उतरा तभी मेरी नज़र सामने एक बिल्डिंग पर गयी...वहा कई लोग अपने सोने का इन्तेजाम कर रहे थे ..उनके साथ छोटे बच्चे भी थे..हम लोगो को इतने मोटे मोटे स्वेटर में भी ठण्ड लग रही होती हैं और इनके पर बस तन ढकने के कपडे है ..अब वो गर्म कपडे है या नहीं येमैं नहीं जानता ..छोटे बच्चे जैसे समझ चुके है की हमारे लिए ये ही है और वो इसमें भी अपनी ख़ुशी ढूंढ़ रहे है तभी तो सब भूल अपने पास पड़ी लकडियो से खेल रहे थे ... इतनी ठण्ड में खुले आसमान में सोना ....! बिचारे उन्हें देख कर मुझे बहुत दुःख हुआ ..वो कम से कम 20-25 लोग थे ..कई लोगो ने अपने पास आग जला राखी थी ,मगर वो आग उन्हें क्या ताप दे रही होगी ? सिर्फ इतना नहीं सड़क पर सोते हुए कई लोगो ने सड़क पर घुमने वाले कुत्तो को भी अपनी चादर में शामिल कर रखा था ..ये लोग इनके पास कुछ भी नहीं..से सब देख सच में मुझे बहुत दुःख हुआ ..और ये तो सिर्फ एक नमूना है ऐसे न जाने कितने ही सैकड़ो लोग है जो इतनी ठण्ड में यु ही सड़क पर सोते है ..और हमारे देश के नेता आराम से अपने हीटर वाले कमरे में रजाई तान कर सोते हैं ... जो पैसा इन लोगो के लिए आता है वो कहा जाता है वो कोई नहीं जनता ,, जो रेन बसेरो के लिए सरकार देती है वो कहा जाता है कोई नहीं जनता है ..और जो गिने चुने रेन बसेरे होते है उनके हालत जैसे होती है वो सब जानते है ...